रांची: एसएसपी चंदन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को 20 पुड़िया ब्राउन शुगर और देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को गुप्त सूचना मिली सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत लाह कोठी अमरूद बगान मैदान के पास मादक पदार्थ की बिक्री हो रही है। सूचना के आलोक में  पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापेमारी की गई।

इस क्रम में दो युवक हिमांशु यादव उर्फ लालु यादव (19 वर्ष) पिता विक्रम यादव और सुशान्त यादव उर्फ विक्की यादव  (21 वर्ष) पिता विक्रम यादव दोनों बाबा हॉस्पीटल गली रातु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला रांची निवासी को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में हिमांशु यादव के पास से एक प्लास्टिक में सिल्वर फॉयल में लपेटा हुआ कुल 11 पुडिया ब्राउन शुगर, देशी पिस्टल, 3100 रुपये और मोबाइल बरामद किया गया। वहीं सुशान्त यादव के पास से सिल्वर फॉयल में लपेटा हुआ कुल 9 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। आरोपियों के पास से कुल 1.90 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि ब्राउन शुगर को सासाराम (बिहार) से लाकर बिक्री कर रहे हैं। 

मामले के संबंध में सुखदेवनगर थाना काड सख्या 632/24 दिनाक 28.12 2024, धारा-21(a)/22 एवं अवैध हथियार रखना 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय सहिता 2023 की धारा 111(2) (b) के तहत दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। बताया जाता है कि पकड़े गए युवकों के उपर पूर्व से मामले दर्ज हैं। 

 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!