रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रांची सदर के सीओ मुंशी राम को 37 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्यालय से गिरफ्तारी के बाद उसके घर में भी छापेमारी की गई। जहां 11 लाख 42 हजार रुपए की बरामदगी हुई। 

जानकारी के अनुसार सदर सीओ मुंशी राम ने रांची के एक व्यक्ति से जमीन मापी कराने के लिए 37 हजार रुपए की मांग की थी। उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की। मामले का सत्यापन करते हुए ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मुंशी राम को कचहरी रोड उनके कार्यालय में घूस की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने उनके घर में तलाशी ली। जहां 11.42 हजार रुपए की बरामदगी हुई।

 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!