नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को रेल भवन में जनजातीय गौरव दिवस मनाया। अवसर पर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा बिरसा मुंडा को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके उपरांत अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अवसर पर मौजूद गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा के योगदान, ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनके साहसिक संघर्ष और आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिए उनके समर्पण की चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। यह दिवस देश की समृद्ध आदिवासी विरासत के प्रति गौरव, एकता और सम्मान की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम का समापन बिरसा मुंडा के आदर्शों, साहस और अमर विरासत को सामूहिक श्रद्धांजलि के साथ हुआ।
इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के सदस्य टीआरएस, सदस्य वित्त और सदस्य इन्फ्रा के साथ महानिदेशक, सचिव और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Photo courtesy Social media/railway

