रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल नव वर्ष पर मां छिन्नमस्तिका का दर्शन करने रजरप्पा पहुंचे। उनके साथ हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी माता के दरबार में मत्था टेका और पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। इससे पूर्व सांसद के आगमन पर मंदिर प्रक्षेत्र में रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। 

मंदिर में माता के दर्शन के उपरांत सांसद ने कहा कि राज्य सहित हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के जीवन में नूतन वर्ष खुशहाली, सुख-समृद्धि लेकर आए। कहा कि मां छिन्नमस्तिका के आशीर्वाद से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता और राष्ट्र की सेवा का अवसर मिला है। जिसे निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का प्रयास जारी रहेगा। 

वहीं हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जन सेवा का जो संकल्प लिया है उसको अच्छी तरह से पूरी ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे और माता के आशीर्वाद से क्षेत्र का विकास भी करेंगे।

मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, चितरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, दुलमी मंडल अध्यक्ष नरेश साव, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव,भूरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा,पतरातु मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति,मांडू मंडल अध्यक्ष टोकेश सिंह,आरा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार,जय नारायण कुशवाहा, मनमीत अकेला, विजय कुमार, अजय साहू, किशोरी यादव, बिक्की कुमार महतो, अंकित सिंह, सोनू सोनी, विनीत यादव, राहुल पासवान, महेंद्र जी सहित कई भाजपा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!