रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में सोमवार को जरूरतमंदों महिला और पुरूषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया अजय पासवान की अगुवाई में सभी वार्डों से चिन्हित किए गए 150 जरूरतमंदों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल दिए गए। अवसर पर मुखिया अजय पासवान ने कहा कि कंबल से गरीब और असहायों बढ़ती ठंड में काफी राहत मिलेगी। कहा कि ठंड से राहत दिलाने के लिए आगे भी प्रयास किया जाएगा। जरूरतमंदों की हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। 

मौके पर पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार भुइंया, संजीत राम, रौशन पासवान,जितेंद्र तिवारी, पुष्पा देवी, आशा देवी, अमित पासवान, कौशल्या देवी, ललिता देवी, उमेश कुमार नायक, सुनीता देवी, किरण देवी, प्रीति देवी सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!