रामगढ़: घुटुवा मैदान में आगामी 16 फरवरी को बेदिया युवा मंच के चौथे वर्षगांठ पर भव्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। घुटूवा पूजा मैदान में चारदिवारियों पर झारखंड की संस्कृति पर आधारित आकर्षक कलाकृतियां उकेरी गई हैं। आयोजन समिति कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर तन्मयता से जुटी हुई है।

बताया जाता है कि कार्यक्रम में डीआरडीओ, भारत सरकार के वैज्ञानिक गिरधारी मांझी, बेदिया विकास परिषद केंद्रीय अध्यक्ष शंकर बेदिया, संयोजक देवकीनंदन बेदिया, साहित्यकार रूपलाल बेदिया, दिनेश बेदिया सहित राज्य भर से कई गणमान्य, बुद्धिजीवी और युवा शामिल रहेंगे।

युवा महोत्सव के तहत भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके साथ-साथ युवाओं के बीच सामान्य ज्ञान, पेंटिंग, तीरंदाजी, हस्तकला, सामूहिक नृत्य, नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत किए जाएंगे। वहीं मैदान में कुटीर उद्योग, कला सहित अन्य वस्तुओं के स्टॉल भी सजे देखने को मिलेंगे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!