उरीमारी (हजारीबाग): जुबला सरना स्थल में संथाल समाज दिशोम मांझी परगना कर्णपुरा परगना की बैठक कर्णपुरा मांझी हाड़ाम सूरज बेसरा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक का संचालन किशोर हांसदा ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी भाषा, संस्कृति,परंपरा, वेश भूषा, एकजुटता को बनाए रखना है। साथ ही बच्चों को ओलचिकी लिपि का ज्ञान देने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए संथाली शिक्षक की व्यवस्था और ओलचिकी लिपि का प्रचार प्रसार करने की बात कही गई।
इस बैठक में संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के केंद्रीय सचिव(परगना) मोहन सोरेन, मुर्शिंगलाल मांझी, संजय टुडू, केंद्रीय उपाध्यक्ष विश्राम सोरेन, गहन बेसरा, केंद्रीय उपकोषाध्यक्ष जतरु बेसरा, कर्णपुरा पारानिक बहादुर मांझी, कर्णपुरा जोगवा बिनोद बेसरा, पोटगा पंचायत मांझी हाड़ाम बिनोद हेंब्रम, पोटगा पंचायत जोगवा राजेंद्र सोरेन, पोटगा पंचायत सोहोत मांझी रविन्द्र सोरेन, राजू बेसरा, मोतीलाल मांझी, धनशान मांझी, साहेबराम बेसरा, दहा मांझी, तालों किस्कू, बंशीलाल मुर्मू, महेंद्र सोरेन, राजेश हांसदा, धनीराम मांझी, जगदीश मांझी, राजेश टुडू, मुंशी मुर्मू, गौतम हांसदा, कार्तिक हेंब्रम, सुरेंद्र हांसदा, ढेनालाल सोरेन, अकला मांझी, विमल टुडू, महेश हांसदा, कातिलाल मरांडी, दिनेश मरांडी, बादल टुडू, मानाराम मांझी, सुखदेव सोरेन, नारायण सोरेन, संजूल सोरेन, दिनेश टुडू,चारों मांझी, बबलू मुर्मू, राजेश टुडू, सतीश हेंब्रम, रवि मांझी, शंभू मांझी, राजदेव हांसदा, विकास मुर्मू उपस्थित थे।