रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कटिया बस्ती में मंडा पूजा मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच भक्तिभाव से संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो तथा संचालन मनोरंजन कुमार व वकील महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद तथा जिला पार्षद राजा राम प्रजापति शामिल हुए।
अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मंडा पूजा हमारी अटूट आस्था का पर्व है। साथ ही यह हमारी परंपरा और संस्कृति की पहचान है। मंडा पर मेले के आयोजन से एक दूसरे से मेलजोल का अवसर भी मिलता है। वहीं पूजा के दौरान बंगाल से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित देवी देवताओं की कथा का जीवंत प्रस्तुति किया। सुबह मंडा पर्व के समापन पर शिव भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुवनेश्वर महतो, मोहित कुमार, धनराज महतो, उपमुखिया नंद किशोर महतो, कोलेश्वर महतो, निक्की कुमार, अजय कुमार, राजेश महतो, योगेश्वर महतो, बाल किशुन महतो, लोधा महतो, मिश्री महतो, सुखन महतो, पंकज गुप्ता, सुजीत कुमार पटेल, वारिस खान, गोपाल अग्रवाल, सुनील कुमार, मनीष कुमार, सुधीर कुमार, अनीता जैन सहित सैकड़ो शिव भक्त उपस्थित थे।