रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में शनिवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भुरकुंडा शाखा अध्यक्ष महावीर कुमार और संचालन शाखा सचिव शिवशंकर पांडेय उर्फ टुनटुन पांडेय ने किया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के रिजनल सचिव कुमार महेश सिंह और विशिष्ट अतिथि बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव राजू यादव सहित चरका करमाली, कानू मरांडी, सुरेंद्र करमाली, महादेव बेसरा, डॉ. जीआर भगत, जयंत तुरी, सुरेश यादव सहित यूनियन के कई पदाधिकारियों और सदस्य शामिल रहे।  भुरकुंडा शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथियों का माला पहना कर और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए रिजनल सचिव महेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सिद्धांतों पर काम करने वाला संगठन है। यूनियन मजदूरों के हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा से संघर्षरत रहीं है। यही वजह है कि यूनियन पर मजदूरों का विश्वास आज भी बना हुआ है। 

वहीं बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़कर यूनियन को और भी सशक्त बनाना है। मजदूर विरोधी ताकतों के खिलाफ मजदूरों की आवाज को पुरजोर तरीके से बुलंद करना है। 

सम्मेलन को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के उपरांत यूनियन के वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में प्रतिनिधि टीम भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी राकेश सत्यार्थी से मुलाकात कर 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

सम्मेलन में सुनील दुबे, मुजीब अंसारी, जितेंद्र तिवारी, किशुन नायक, मनोज करमाली राज करमाली, लालमोहन महतो, भीम प्रसाद, फेकू राम, सीताराम, तेजराम, लक्खा करमाली, सुखदेव राजभर, सोना उरांव, राजकुमार, शंकर विश्वकर्मा, भोला कुमार, ठनका मांझी, पुरुषोत्तम मुंडा नारायण उरांव, बच्चू यादव, श्याम देव, रमेश मुंडा, विनय राम, संतोष कुमार चौबे, विजय राम, संतोष कुमार चौबे, चरका मुंडा चमरा महली,सलमान खान, राहुल महतो, परमेश्वर, पार्वती देवी, पांडव देवी, रामकिशन, अशोक कुमार, शिवनारायण सहित अन्य मौजूद थे।