छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर हुई चर्चा
भुरकुंडा (रामगढ़): आगामी छठ महापर्व को लेकर मंगलवार को भुरकुंडा के छठ मंदिर में पूजा समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संजीत राम और संचालन संजय वर्मा ने किया। बैठक छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान नलकारी नदी छठ घाट की साफ-सफाई, विद्युत सज्जा और व्रतियों की सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इससे पूर्व बैठक में बीते वर्ष के आय-व्यय का बयोरा रखा गया। वहीं चर्चा के दौरान छठ मंदिर के रंग-रोगन के साथ-साथ घाट की सीढ़ियों को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया गया। समिति की ओर से कहा गया कि छठ व्रतियों की सेवा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी।
मौके पर चमन लाल, आजाद भुइयां, अशोक तिवारी, संजय वर्मा, संजय मिश्रा, गोपाल करमाली, संजीत राम, नारायण करमाली, अरुण राम, भीखम राजभर, शशि कुमार, विजय राम, अशोक, राम चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

