हथियार सहित अन्य सामान जब्त 

रांची: मनातू थाना क्षेत्र में रविवार को उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर मुखदेव यादव मारा गया। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार मनातू जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा रविवार की सुबह सर्च अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें जिला पुलिस बल, झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। इस क्रम में सुरक्षा बल और टीएसपीसी संगठन के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पांच लाख का ईनामी सब जोनल कमांडर मुखदेव यादव ढेर हो गया।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल, एक पिस्टल, तीन मेगजीन और कारतूस सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। बताते चलें कि बीते तीन सितंबर को 10 लाख के इनामी शशिकांत गंझू के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दो जवान शहीद हुए थे। मुखदेव यादव भी दस्ते में शामिल था। तीन सितंबर की मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों  द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

 

 

Image courtesy – social media 

By Admin

error: Content is protected !!