चित्रांकन और हैंडीक्राफ्ट में भी दिखाई प्रतिभा
उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में शनिवार को दीपावली को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरी कक्षा से लेकर 10वीं तक के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अवसर पर सुभाष हाउस, भगत सिंह हाउस, तिलक हाउस के बालक और बालिकाओं के समूह ने आकर्षक रंगोलियां बनाई। वहीं तीसरी कक्षा के बच्चों ने दीपोत्सव को लेकर ड्रॉइंग बनाया। जबकि कक्षा चौथीं और पांचवीं के बच्चों ने एक से बढ़कर एक हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाकर प्रदर्शित किया। जिसमें वाल हैंगिंग आइटम, पेन स्टैंड और बुके आकर्षण का केंद्र रहे। अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों की कल्पनाशीलता को नये आयाम मिलते हैं।
मौके पर विद्यालय के निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साह, शिव साह, रंजीत कुमार, ललन कुमार, रंजीत कुमार मेहता, सहित शिक्षकाएं सीमा श्रीवास्तव, सरिता सेन, अनीता कुमारी, फूलमुनि मुर्मू, राधिका कुमारी, सानिया, रितु, प्रियंका सिंह, शालिनी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
