रामगढ़: भुरकुंडा के खोपड़िया बाबा धर्मशाला में गुरुवार को एकल विद्यालय का मासिक आचार्या प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। जिसमें एकल अभियान संच भुरकुंडा के 23 आचार्या को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुरकुंडा संच प्रमुख शांति देवी ने की। वर्ग में मुख्य रूप से भुरकुंडा संच समिति सतीश मोहन मिश्रा और रामगढ़ अंचल गतिविधि प्रमुख अजीत कुमार महतो उपस्थित रहे। उन्होंने 23 विद्यालय के आचार्यों को कॉपी, पेन और चॉक बांटा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए एकल अभियान के द्वारा साल भर के लिए सारा सामग्री उपलब्ध करायी जाती है, ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में, जहां शिक्षा का अभाव है वहां भी शिक्षा पहुंच सके। यह अभियान बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ संस्कारित और सशक्त बनाने पर केंद्रित है।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से पतरातु संच प्रमुख नागेश्वर महतो, आचार्या निशा कुमारी, प्रिया देवी, सीमा देवी, बीना कुमारी, ममता देवी, मालती देवी, सुनैना देवी, मंजू देवी, कविता देवी, ललिता देवी, नेहा कुमारी, मानमती देवी, आरती कुमारी, श्वेता कुमारी, सुषमा देवी, सुरती देवी, ललिता देवी, प्रीति कुमारी, संगीता कुमारी ,सरस्वती देवी, ललिता कुमारी, खुशबू कुमारी, पूनम कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
