रामगढ़: राष्ट्रीय एकता दिवस पर भदानीनगर पुलिस के सौजन्य से शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। जिसमें भदानीनगर ओपी पुलिस के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने एकता का संकल्प लेकर दौड़ लगाई। ओपी प्रभारी अख्तर अली के नेतृत्व में सुबह 08:00 बजे ओपी परिसर से दौड़ आरंभ हुई। जो रामगढ़-पतरातू फोरलेन सड़क पर बढ़ते हुए कुरसे पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत ओपी प्रभारी अख्तर अली ने दौड़ में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, लपंगा मुखिया आनंद दूबे, नीतेश ओझा, विजय यादव, वीरेंद्र, रौशन कुमार, मनीष तिवारी,, साहिल कुमार, जीतू बेदिया, रितिक, गौतम, सूरज कुमार, वीरेंद्र सिंह , लोहा सिंह, विजय छुटकू, बिनोद  गिरी, सागर दांगी, सन्नी कुशवाहा सहित कई पुलिस कर्मी और अन्य लोग शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!