रामगढ़:  भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला कमेटी ने शुक्रवार को पदयात्रा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में सुबह 8 बजे अनुमंडल कार्यालय के समीप से सुभाष चौक तक पदयात्रा की।

मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति देशवासियों को अखंड भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। उनका सम्पूर्ण जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। आज पूरा देश उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है। कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने अपने अद्वितीय नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और कूटनीतिक कुशलता से उन्होंने 556 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। 

पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति, जिला महामंत्री विजय जायसवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह, सरदार अनमोल सिंह ,संजय प्रभाकर, जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव, सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, वरिष्ठ नेता सुरजीत कुमार छाबड़ा, शिव कुमार महतो, मनोज सिंह , दीपक सोनकर, मणिशंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष सुशांत पांडेय, सत्यजीत सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, अमित ठाकुर, गौतम महतो सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे ।