रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कटिया पंचायत के गेरवाटाड़ में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। इसके पूर्व उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूजा के उपरांत विधायक ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर और नारीयल फोड़कर शिलान्यास किया। बताया गया कि गेरवाटांड़ निवासी तिलकचंद महतो के घर से पुत्रिया नदी से होते हुए शिव मंदिर कटिया तक फेज-1 के तहत डीएमएफटी मद से 1200 मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। 

अवसर पर रोशन लाल चौधरी ने कहा कि यह सड़क बनने से आसपास के कई गांव के लोगों की आवाजाही सुगम होगी। स्कूल वाहनों को भी आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि काफी समय से यह सड़क जर्जर अवस्था में थी। जल्द ही दूसरे फेज के तहत कटिया से गैस गोदाम, विवेकानंद चौक, पीटीपीएस कॉलेज होते हुए शहीद निर्मल महतो स्मारक तक पीसीसी सड़क निर्माण किया जाएगा। 

मौके पर जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, कटिया मुखिया किशोर कुमार महतो, उपमुखिया नंदकिशोर महतो वकील महतो गंगाधर महतो वारिस खान नरेश महतो, तिलकचंद महतो परमानंद महतो, गणेश ठाकुर, किरण देवी, रीता देवी, धर्मनाथ महतो, पारिजात कुमारी, ममता कुमारी, रेखा देवी, धनराज महतो, अशोक पाठक राजू प्रसाद अजय रवि कोलेश्वर महतो रणधीर कपूर बालकिशुन महतो मोहित महतो, कैलाश महतो, सिकंदर कुमार, जितेंद्र कुमार गणेश महतो, कामेश्वर महतो, कन्हैया कुमार, गोपाल महतो, अशोक महतो, संजय कुमार, मनीष कुमार , सुनील कुमार, आकाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!