रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कटिया पंचायत में रविवार को गरेबाटांड़ हनुमान मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन पंचायत समिति अनीता जैन और वकील महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कराने का निर्णय लिया गया। बताया जाता है कि आगामी 16 जनवरी को ध्वजारोहण और 23 फरवरी से 1 मार्च तक सात दिवसीय यज्ञ कराया जाएगा।
अवसर पर मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि यज्ञ से वातावरण पवित्र होता है क्षेत्र में सुख समृद्धि आती है। यज्ञ में बनारस और अयोध्या से दामोदर बाबा गिरी के नेतृत्व में पुरोहित और प्रवचन कर्ता भाग लेंगे। अगली बैठक में यज्ञ का सफल संचालन हेतु कमेटी गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपमुखिया नंद किशोर महतो, कैलाश महतो, मोहित महतो, तिलक चंद महतो, पंकज महतो, वार्ड सदस्य रीता देवी, उमेश महतो, अशोक महतो, धनराज महतो, गणेश महतो, परमानंद पटेल, माथुर महतो, नरेश महतो सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
