लोकल सेल में ई-ऑक्शन से कोयला देने की मांग
उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की बैठक रविवार को विस्थापित कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता सूरज बेसरा और संचालन मोहन सोरेन ने की। बैठक में कहा गया कि पिछले एक महीने से न्यू बिरसा परियोजना के लोकल सेल में ई-ऑक्शन से कोयला नहीं दिया जा रहा है। इससे विस्थापितों और प्रभावित लोगों में भारी नाराजगी है। समिति ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अगर लोकल सेल में ई-ऑक्शन से कोयला देने की व्यवस्था नहीं की गई तो तीन दिसंबर को न्यू बिरसा कोलियरी और नॉर्थ उरीमारी सीएचपी साइलो का काम पूरी तरह बाधित किया जाएगा।
समिति की ओर से कहा गया कि विस्थापितों और प्रभावित परिवारों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। लोकल सेल में नियमित कोयला देना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। प्रबंधन से मांग की गई है कि जल्द सकारात्मक पहल कर व्यवस्था बहाल की जाए।
बैठक में संरक्षक सोनाराम मांझी, अध्यक्ष सूरज बेसरा, संजय करमाली, विश्वनाथ मांझी, मोहन सोरेन, गणेश गंझू, मनोज मुण्डा, अकल मुण्डा, बिनोद हेम्ब्रोम, सन्नी सोरेन, जूरा सोरेन, झानाराम सोरेन, गिरधारी प्रजापति, रेना मांझी, महावीर मुर्मू, लेचा मांझी, त्रिलोक सोरेन, मनुलाल सोरेन, लालधारी मुर्मू, कमलेश्वर मुण्डा, अजय मुण्डा, राजू करमाली, भोला सिंह, अजय बेसरा, प्रेम सोरेन, पंकज हेम्ब्रोम, आनंद बेसरा, सुखराम बेसरा, विजय सोरेन, बिनोद सोरेन, दिनेश मुण्डा, मिथुन सोरेन, सुनील सोरेन, राजेन्द्र गंझू, मानाराम टुडू समेत कई लोग मौजूद थे।

