| नम आंखों से दी भावभीनी विदाई |
उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय बगरैया में शनिवार को मां सरस्वती को नम आंखों से विदाई दी गई। विसर्जन से पूर्व विद्यालय परिसर में विधिवत पूजा अर्चना और हवन किया गया। हवन के पश्चात छात्र-छात्राओं छात्राओं सहित उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके उपरांत प्रतिमा के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिका और बच्चे रिकार्डिंग गीत-संगीत पर नाचते-झूमते और एक दूसरे को गुलाल लगाते गौरीशंकर मंदिर के निकट दामोदर नदी तट पहुंचे। जहां जयकारे के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया गया और नम आंखों से मां सरस्वती को विदाई दी गई।
मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, उप प्रधानाध्यापक राजेंद्र राम, पिंटू कुमार, रंजीत करमाली, राजू बेसरा, चंद्रदीप कुमार चौधरी, पी.एस.किंडो, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, बिनोद हांसदा, सुशील कुमार, सेवामुनी टुडू, बबीता सोरेन, पूनम भारती, चेतो हेम्ब्रोम, अनोखा कुमारी, विकाश करमाली, शैलेश सिंह, सिकेन्द्र बक्श अंसारी, भीम साव, जुगेश बेदिया, राजू सिन्हा, सबिता देवी, वसंती देवी, रतिराम करमाली, सुखदेव करमाली, इशिका कुमारी, शिल्पा सोरेन, शुभांगी किस्कू, सरिता हेम्ब्रोम, स्नेहा हेम्ब्रोम, मोना कुमारी, रोमा कुमारी, ज्योति कुमारी, रानी कुमारी, शिवराज हेम्ब्रोम, मनीष करमाली, सोनू बेसरा, आकाश कुमार, अनु करमाली, विकास मुर्मू, विक्रम सोरेन, संजू कुमारी, गायत्री देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, जन्नत बक्श अंसारी, डब्लू मुंडा, सुजीत मुंडा, अमित कुमार, ओम किस्कू, नेहा कुमारी, आशा कुमारी, इंदु कुमारी, अंकित कुमार, पीयूष कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र मुर्मू, शीला कुमारी, बबली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मरियम राणा, अंजलि कुमारी, मानसी कुमारी, सुमित्रा कुमारी, सुमित कुमार, काजल कुमारी, कृति पावरिया, ममता हेम्ब्रोम, निर्मला अंजू सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।
