गिरिडीह/जमुआ: जमुआ के पूर्व विधायक स्वर्गीय चंद्रिका महथा की द्वितीय पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास तपसीडीह में बुधवार को मनाई गई। लोगों नें उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक स्व. चंद्रिका महथा के सुपुत्र कांग्रेसी नेता अनिल चौधरी के नेतृत्व में तपसीडीह स्थित पंचायत भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, भाजपा के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, मनोज कुमार राय, ओम प्रकाश महतो, रोजन अंसारी, राजद के ललन यादव, भाकपा माले के कैलाश यादव, अशोक महत्ता, अयोध्या महथा, कपिलदेव राय सहित कई लोग शामिल हुए।  इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओ और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान भाजपा नेता परमेश्वर यादव ने कहा उन्होंने देवरी और जमुआ प्रखंड के गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया।गरीबों के हक अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाने का काम किया।

By Admin

error: Content is protected !!