रामगढ़: संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती को लेकर शनिवार को पतरातू प्रखंड के सांकुल  में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्री श्री संत शिरोमणि रविदास जयंती समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रथ के साथ निकली कलश यात्रा बरवाटोला, पतरातू स्टेशन रोड, मेन रोड होते हुए गुजरी और पुनः वापस लौट संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। कलश यात्रा में रीता देवी, मुखिया सुमन भारती, अंजू कुमारी, रेखा देवी, मंजू देवी, राधा देवी, शीला देवी सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

बताया जाता है कि कल सुबह नौ बजे से पूजा आरंभ होगी और प्रवचन के साथ ही प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर एक बजे से अतिथियों का आगमन होगा और समिति द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। दोपहर बाद तीन बजे से रात 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

कार्यक्रम में आयोजन में अध्यक्ष बसंत राम, सचिव परमानंद राजीव, कोषाध्यक्ष विष्णु राम, मुख्य संरक्षक तपनदास राम उपाध्यक्ष कैलाश राम, विश्वनाथ राम, संरक्षक अजय राम, जयराम राम, मनोहर राम, लक्ष्मी राम सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!