रामगढ़: पीवीयूएनएल पतरातू के निर्माणाधीन यूनिट-2 में बड़ी दुर्घटना हुई है। जिसमें कुल 12 श्रमिक घायल बताए जाते हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार पीटीपीएस अस्पताल में कराया गया है। पीवीयूएनएल प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है और सभी की स्थिति सामान्य है। 

मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी की अनुषंगी इकाई पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के निर्माणाधीन पावर प्लांट में शनिवार को कार्य के दौरान एयर कूल्ड कंडेंस्डर के डक्ट का इन-प्लेट सील टूट गया। जिससे पाइप लाइन का वजनी कैंप भारी दबाव से टूट गया। बताया जाता है कि घायल कर्मियों में BHEL के तीन और RPP  इंफ्रास्ट्रक्चर के नौ कर्मी घायल हो गए। सभी का प्राथमिक उपचार पीटीपीएस अस्पताल में किया गया। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रबंधन इसे तकनीकी खराबी मान रही है और तकनीकी जांच टीम का गठन कर हादसे की जांच कराने की बात कह रही है। 

मामले की सूचना पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी पीटीपीएस अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक से बातचीत कर घायलों की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने मीडिया को बताया कि 12 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जिनका उपचार किया गया है। स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

 

By Admin

error: Content is protected !!