हजारीबाग: जिला के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा हवाई अड्डे के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर के सात तस्करों को पकड़ा है। जिनके पास से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन लाख इक्यावन हजार सात सौ रुपये जब्त किए गए हैं।
मिली जानकारी के पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली हकि कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां हवाई अड्डा के समीप कुछ व्यक्तियों के द्वारा बडे पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने के लिए आ रहे है।उक्त सूचना के सत्यापन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने नगवां हवाई अड्डा एवं काठी नेशन होटल के पीछे एक खंडहरनुमा मकान के पास कुछ लड़के ईक्कठा हुए है। छापामारी टीम के द्वारा मकान के पास खड़े सभी लड़के को दौडाकर पकड़ लिया गया तथा सभी लड़के के तालाशी ली गई तलाशी के कम में सभी 07 लड़कों के पास से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 351700 रुपया नकद बरामद किया गया।
गिरफ्तार सभी 07 व्यक्तियों की पहचान सावन कुमार, संतोष कुमार, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार योगेश प्रसाद और धमेन्द्र सिंह के रूप में हुई। अभियुक्तों ने बताया कि सभी चतरा से ब्राउन सुगर लाकर हजारीबाग के विभिन्न स्थानों पर बेचने का काम करते है।
गिरफ्तार उपरोक्त सभी 07 अभियुक्तों के विरूद्ध कोर्रा थाना काण्ड संख्या 17/26 दिनांक 30.01.26 धारा-111(2) (b)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 21 (b)/22(b)/25/29 NDPS ACT दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
