रामगढ़: केंद्रीय वित्त मंत्री और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। जिसका सीधा प्रसारण सुंदरनगर और पटेलनगर में भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान की अध्यक्षता में देखा गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे “सबका साथ और सबका विकास” की परिकल्पना पर आधारित सार्थक और दूरदर्शी बजट बताया। कहा गया कि बजट में देश के हर वर्ग और हर तबके का ध्यान रखा गया है। इससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को काफी मजबूती मिलेगी।
भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बजट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जो देश के आम नागरिकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। महंगाई कम होगी, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। देश के बुनियादी ढांचे को काफी मजबूती मिलेगी।
अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी ने बताया कि बजट में वित्त वर्ष 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए की पूंजी व्यय प्रस्तावित की गई है। किसानों के लिए 137756.55 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। कैंसर जैसे 17 दुर्लभ बिमारियों की दवाओं को सस्ता करने के लिए कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है। छोटे उद्यमियों को बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा भी बजट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी भाजपा ओबीसी मोर्चा योगेश दांगी, महेंद्र सिंह, ज्योति सिंह, बाबूलाल नायक, विनोद सिंह, जनार्दन सिंह, राजेश गुप्ता, उमेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
