रामगढ़: भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष रंजन भगत की अध्यक्षता में रविवार को सौंदा ‘डी’ पंचायत के बूथ संख्या 303 में कार्यकर्ताओं ने संसद में पेश बजट का सीधा प्रसारण देखा। अवसर पर पतरातू मंडल अध्यक्ष रंजन भगत ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट से देश का बुनियादी ढांचा काफी मजबूत होगा और सभी वर्ग को फायदा होगा। बजट में किसान, उद्यमी, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिए गए हैं।
मौके पर उतरी छोटा नागपुर (पश्चिम) प्रमंडल सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. वारिस खान, जिला कार्य समिति सदस्य डब्लू पांडेय, मंडल मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक अमरेंद्र कुमार, सहसंयोजक विकास कुमार, राहुल कुमार सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष असलम मियां, पंचायत सह संयोजक नरेंद्र कुमार, पंचायत संयोजक विष्णु राम, बूथ अध्यक्ष सुबोध रजक, विष्णु कुमार, प्रवीण कुमार, अनूप प्रसाद, सुनील मिश्रा, राम पुकार, अशोक कुमार ,मो नईम खान सहित अन्य बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

