रामगढ़: झारखंड कुशवाहा महासभा रामगढ़ इकाई के तत्वावधान में सोमवार को पतरातू डैम के निकट कठुआ कोचा में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती एवं कुशवाहा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर रविवार को महासभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही आयोजन में अधिक से अधिक में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बताया जाता है कि कार्यक्रम में रामगढ़ जिला सहित हजारीबाग, गिरिडीह, रांची सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

मौके पर झारखंड कुशवाहा महासभा रामगढ़ इकाई के जिलाध्यक्ष चतुर्भुज कश्यप, संरक्षक योगेश दांगी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, झारखंड कुशवाहा महासभा के पूर्व महामंत्री हरिनाथ कुशवाहा, व्यवस्थापक प्रदीप कुशवाहा,  मिथलेश कुशवाहा मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!