रामगढ़: सयाल स्थित अंबेडकर विद्यालय परिसर में संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राम और विशिष्ट अतिथि सयाल केके पंचायत की मुखिया रीता कुमारी, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह, वरुण कुमार, अर्जुन सिंह, पिंटू सिंह एवं बीरेंद्र पासवान, सत्येंद्र सिंह, रामविलास यादव , खजांची राम, कृष्णा साव शामिल हुए।
अवसर पर पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज राम ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के वंचित वर्गों को आत्मसम्मान और समानता का मार्ग दिखाता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है। मौके पर विशिष्ट अतिथि रीता कुमारी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज की उन्नति और समृद्धि संभव है।
आयोजन को सफल बनाने में कमेटी संरक्षक विसर्जन राम, तेज नारायण राम, गोपाल राम, बजरंग राम, अध्यक्ष फूलू प्रसाद, उपाध्यक्ष भोला रविदास, सचिव बालचंद राम, उप सचिव सुचिता राम, कोषाध्यक्ष रामजी राम, सहायक कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुमित मेहरा, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, संगठन मंत्री सुनील कुमार, सहायक संगठन मंत्री राजनाथ राम, विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
