रिपोर्ट – नीतीश भारती
चंदवा/लातेहार: चंदवा पुलिस को विदेशी शराब की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–चतरा मुख्य मार्ग पर कुजरी नदी ओवरब्रिज के निकट एक इनोवा क्रिस्टा कार से अवैध विदेशी शराब की 30 पेटियां बरामद की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चंदवा पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इनोवा क्रिस्टा वाहन के माध्यम से अवैध शराब की पेटियां झारखंड से बिहार ले जाई जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस क्रम में इनोवा क्रिस्टा कार (JH01CA-5365) को रोका गया। तलाशी के क्रम में कार से रॉयल चैलेज और 8पीएम ब्रांड की 30 पेटियां बरामद की गई। जिसपर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया।
बताया जाता है कि प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की 24 बोतलें पाई गई है। यह शराब अवैध रूप से बिहार भेजी जा रही थी। मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
