रामगढ़: पतरातू डीजल शेड स्थित फुटबॉल ग्राउंड में सोमवार को 37वां शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत कमेटी अध्यक्ष अनिल सिंह ने डीजल शेड स्थित शमशेर जंग के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

 पहले दिन का मैच डीएसए सियालदाह और डीएफए रामगढ़ के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत झंडोत्तोलन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। रोमांचक मैच में दोनों ही टीम एक दूसरे पर हावी रही और बराबरी पर मैच रहा। अंत में दोनों टीमों को पेनाल्टी सूट का मौका दिया गया जिसमे रामगढ़ की टीम 5-4 से जीत दर्ज की। मैच में रेफरी के रूप में बीएन राय, छोटू दास, चंद्र मोहन मांझी और मोहम्मद याकूब हुसैन ने योगदान दिया। बताया कल का खेल आसनसोल और घाटो  के बीच खेला जायेगा।

मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता निशांक पटेल, मंडल विद्युत अभियंता शशि भूषण सिन्हा, अजीत कुमार, एमएम अंसारी, पीके वर्मा, एम ओहदार, तेज सिंह, विवेक कुमार, जोगिंदर सिंह, बी उरांव, निलेश रॉय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!