नीतीश भारती

लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

इस दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन स्वीकृति, म्यूटेशन रोकने, वेतन भुगतान, आवास निर्माण तथा बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।

शिकायतों को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर शीघ्र निष्पादन किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने बताया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को समयबद्ध न्याय मिल सके।

By Admin

error: Content is protected !!