गिरिडीह: जिला स्तरीय किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को पचंबा मैदान में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त रामनिवास यादव और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी नै संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेले में कृषि एवं कृषि संबंध विभाग के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र एफपीओ खाद बीज भंडार सहित कुल 18 स्टॉल लगाए गए। उपायुक्त ने सभी स्टॉल का अवलोकन किया। साथ ही मेले में प्रदर्शित कृषि उपकरण, तकनीकी नवाचार, जैविक उत्पादों, फसलों, फल, फूल और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
वहीं मेले में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। वहीं एक आजीविका को ट्रैक्टर की चाभी सौंपा गया। साथ ही 05 लाभुकों को मत्स्य विभाग द्वारा मोटरसाइकिल और आईसबॉक्स दिया गया।
अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मेला से किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और पर्यावरण अनुकूल खेती की जानकारी मिलेगी। जिससे किसान बेहतर उत्पादन और आमदनी प्राप्त कर सकेंगे। यह मेला किसानों के लिए नयी तकनीकों, जैविक खेती, उद्यानिकी और मत्स्य पालन में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारी के अलावा जिले के सभी प्रखण्डों से अधिक से अधिक संख्या में किसान, किसान मित्र, प्रगत्तिशील कृषक उपस्थित थे।
