भुरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की

रामगढ़: आगामी 12 फरवरी की हड़ताल को लेकर बुधवार को सीसीएल भुरकुंडा परियोजना के बलकुदरा माइंस पर कोल फील्ड मजदूर यूनियन ने श्रमिकों संग बैठक की। जिसकी अध्यक्षता भुरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह ने की। बैठक के दौरान मजदूरों के बीच पर्चा बांटकर हड़ताल के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एकजुट होकर प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। 

बैठक में पप्पू सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर 12 फरवरी की हड़ताल महत्वपूर्ण है। चार लेबर कोड और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल में सभी को भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। मौके पर बासुदेव, अर्जुन, मुन्ना मुंडा, एमडी एहसान, उमाशंकर प्रसाद, गोपी चन्द तुरी सहित अन्य श्रमिक मौजूद थे। 

By Admin

error: Content is protected !!