रामगढ़:  धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बुधवार को धनबाद-पतरातु रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने पतरातु रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। जहां उन्होंने पतरातु रेलवे यार्ड, गुड्स शेड, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), प्लेटफॉर्म तथा स्टेशन परिसर में उपलब्ध विभिन्न संरचनाओं एवं यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर स्वच्छता, संरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधा संबंधी कार्यों तथा परिचालन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित शाखाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के नए यार्ड और भुरकुंडा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपलब्ध अवसंरचनाओं, माल ढुलाई और परिचालन व्यवस्थाओ की समीक्षा की। अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!