लातेहार: नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के बाद से लागू आदर्श आचार संहिता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और नगर पंचायत क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इस क्रम में सदर थाना क्षेत्र के करकट में एसएसटी (Static Surveillance Team) ने वाहन जांच के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार (JH01CA 9495) से 40 लाख 20 हजार रुपये की नकद बरामद किए हैं। फिलहाल कार को जब्त कर बरामद राशि के स्रोत और उसके गंतव्य का पता लगाया जा रहा है। साथ ही अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है।
