नीतीश भारती

लातेहार: नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों- कार्मिक, निर्वाचन, सूचना तकनीकी, प्रशिक्षण, सामग्री, मतपत्र एवं मतपेटिका, परिवहन, विधि-व्यवस्था सह आचार संहिता, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, मीडिया, प्रेक्षक, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कोषांग सहित अन्य कोषांगों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी कोषांग प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध व प्रभावी ढंग से कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रेयांश सहित सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!