गोमिया (बोकारो):  गोमिया प्रखंड के बड़की पुन्नू गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने कहर बरपाया है। गांव में घुसकर हाथियों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। मृतको में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को जंगली हाथियों का झुंड बड़की पुन्नू गांव में प्रवेश कर गया। जिसपर ग्रामीणों ने हो-हल्ला मचाते हुए हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। गुरुवार को तड़के सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे हाथियों का झुंड पुनः गांव में घुस गया।

हाथियों ने उत्पात मचाते हुए एक घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर में गंगा करमाली, उनकी पत्नी कमली देवी और उनकी भाभी भगिया देवी को कुचलकर मार डाला। वहीं एक अन्य ग्रामीण भी घायल बताया जाता है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

By Admin

error: Content is protected !!