उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में शुक्रवार को महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महात्मा एनडी ग्रोवर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान प्राचार्या ने अपने संबोधन में महात्मा एनडी ग्रोवर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन आदर्शों से परिपूर्ण रहा। उन्होंने शिक्षा, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार आज भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे महान व्यक्तित्वों का जीवन हमें सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका और बच्चे शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!