वार्ड संख्या 16 से मीना देवी निर्विरोध निर्वाचित
रामगढ़: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नामांकन वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई है। नाम वापसी के पश्चात अध्यक्ष पद के लिए कुल 09 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं, वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 216 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। इस क्रम में वार्ड संख्या 16 से मीना देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई हैं। वहीं कुल 11 वार्ड अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
इन 11 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस
नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को नामांकन वापस लेने वालों में वार्ड नंबर 1 के ज्ञानी मुंडा, वार्ड नंबर 4 के बिट्टू कुमार, वार्ड नंबर के 5 अजय कुमार रविदास, वार्ड नंबर 8 के विशाल साव, वार्ड नंबर 13 की संगीता देवी, वार्ड नंबर 15 की प्रिया देवी, वार्ड नंबर 17 के सिकदर महतो, वार्ड नंबर 27 की ललिता कुमारी, वार्ड नंबर 29 के सुजीत राम रविदास और अनिल रविदास, वार्ड नंबर 30 के नारायण महतो शामिल हैं।
