नाम वापसी की प्रक्रिया के उपरांत गिरिडीह उपायुक्त ने की प्रेस कांफ्रेंस
• शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष मतदान की अपील की
गिरिडीह: नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहउपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेस कांफ्रेंस में उपायुक्त ने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत नाम निर्देशन और नाम वापसी की आज अंतिम तिथि थी। चुनाव के निमित्त गिरिडीह नगर निगम महापौर पद के लिए कुल 16 अभ्यर्थी, बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 17 अभ्यर्थी और धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं नगर निकाय के सभी वार्डों से कुल 370 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 20 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नाम वापसी के उपरांत वार्ड पार्षद के लिए 350 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जिसमें महिला उम्मीदवार 166 है।
आगे उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 19 नाम निर्देशन दाखिल किया गया था, जिसमें 03 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 16 है, जिसमें 02 महिला है। जबकि बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 17 है, जिसमें 17 महिला है। वहीं धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, नाम वापसी के उपरांत अभ्यर्थियों की संख्या 14 है, जिसमें 02 महिला है।
उपायुक्त ने आगे कहा कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिले के मतदान केंद्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 166 मतदान केंद्र है। जिसमें 58 अतिसंवेदनशील और 35 संवेदनशील, 04 सामान्य तथा कुल बिल्डिंग PSL 97 है। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने आम मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
