गिरिडीह: ओपन कास्ट कोलियरी के निकट सतीघाट में लगातार कोयले का अवैध खनन हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। बावजूद इसके अवैध कोयला तस्करों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इधर, शनिवार को ओपन कास्ट कोलियरी के खनन मैनेजर परवीन कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध खनन के दर्जनों मुहानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। ओपन कास्ट कोलियरी के खनन मैनेजर परवीन कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध खनन के दर्जनों मुहानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
खनन मैनेजर ने बताया कि अवैध रूप से कोयला खनन कर सरकारी खनिज संपदा का दोहन करनेवालों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
बताते चलें कि क्षेत्र में आए दिन अवैध खनन के मुहानों को बुलडोजर के माध्यम से बंद किया जाता है। लेकिन अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोग पुनः कोयला खनन शुरू कर देते हैं। इस दिशा में प्रशासन ठोस पहल और तस्करों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई करें तो अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सकता है।
