रामगढ़ टीम धनबाद को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंची
रामगढ़: पतरातु डीजल शेड मैदान में खेले जा रहे 37वें शमशेर जंग फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को दूसरा और अंतिम सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें धनबाद और रामगढ़ टीम के बीच मुकाबला हुआ। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की।
रोमांचक मैच में रामगढ़ ने धनबाद को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में मुख्य रेफरी मोहम्मद याकूब हुसैन, वहीं मैदान रेफरी बी एन रॉय, संतोष महतो और सुरेश दास ने सराहनीय योगदान दिया। बताया जाता है कि आगामी 10 फरवरी को खिताबी मुकाबला घाटो और रामगढ़ की टीम के बीच खेला जाएगा।
अवसर पर वरीय मंडल विद्युत अभियंता( सामान्य) समस्तीपुर अमित कुमार, मंडल विद्युत अभियंता निशांक पटेल, चीफ लोको इंस्पेक्टर तेज सिंह, वरीय अनुभाग अभियंता मुक्तेश्वर ओहदार, शाखा सचिव इसीआरकेयू अजित कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
