गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक और थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित काण्डों के त्वरित निष्पादन, वारंट/कुर्की का निष्पादन/ लम्बित पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन का निष्पादन, माननीय न्यायालय से संबंधित कार्यों का ससमय निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने आम जनता से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादन करने के भी निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त आगामी महा शिवरात्रि के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षात्मक व्यवस्था बनाये रखने के लिए विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया गया। अवसर पर विगत माह में काण्ड के अनुसंधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
