रामगढ़: बरकाकाना क्षेत्र के पोचरा की दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के अंडर-16 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसे लेकर यंग जेनरेशन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में दोनों खिलाड़ी रिया कुमारी और वर्षा कुमारी को सम्मानित किया गया। अवसर पर दोनों खिलाड़ियों के साथ-साथ नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, जर्सी और स्पोर्ट्स शूज देकर प्रोत्साहित किया गया।

अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रीता चटर्जी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं कोच बसंत नायक ने दोनों खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए नकद 500 रूपये का पुरस्कार दिया। कोच ने बताया कि नेशनल लेवल कंपटीशन के रिया कुमारी का चयन तीसरी बार हुआ है। जबकि वर्षा कुमारी का पहली बार चयन हुआ है। टीम की नौ खिलाड़ी अब तक नेशनल लेवल कंपटीशन में भाग ले चुकी हैं। दोनों बच्चियों के चयन से क्षेत्रवासी खासे उत्साहित हैं।

मौके पर कुंदन गोप, विक्रम नायक, राजेंद्र नायक, धीरेन करमाली, कैलाश करमाली, राजू करमाली, संजोती देवी, ज्योति देवी, राजू ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!