उरीमारी (हजारीबाग): डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। जिसमें 11वीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवसर पर दौरान विद्यार्थियों के लिए कई रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन सुमन ने किया।

अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में दृढ़ संकल्प लेने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा निरंतर परिश्रम के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं बारहवीं कक्षा के क्लास टीचर एसके पांडेय ने विद्यार्थियों को जीवन की नई पारी की शुभकामनाएं देते हुए सफलता के महत्वपूर्ण मंत्र बताए और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

By Admin

error: Content is protected !!