नीतीश भारती

लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को कब्रिस्तानों की पक्की घेराबंदी हेतु योजनाओं के स्थल चयन को लेकर जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संबंधित स्थलों की आवश्यकता, भूमि की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर स्थल चयन प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चयनित स्थलों पर योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय समुदाय को आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्तावित योजनाओं से जुड़ी तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करें तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सहित चयन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!