रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में बुधवार को भाजपा भुरकुंडा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सह भुरकुडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान ने किया। अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अजय पासवान ने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करके ही विकसित राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त हो सकता है और लोक कल्याण की परिकल्पना साकार की जा सकती है।

मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, महेंद्र सिंह, ज्योति सिंह,  कन्हैया सिंह यादव, अमरेश सिंह,  विनोद सिंह, शंकर प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी मिंटू कुमार सोनी, राजेश गुप्ता, विजय कुमार, कैलाश कुमार, राजू साव, शुभम कुमार, पंकज कुमार, राहुल यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!