रामगढ़: पतरातु प्रखंड अंतर्गत पालु पंचायत के पारगढ़ा में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा भव्य कलश यात्रा के आरंभ हो गया। आचार्य राधेश्याम दूबे और उपाचार्य मनीष तिवारी ने विधिवत कलश पूजन संपन्न कराया। इसके उपरांत हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और उनकी धर्मपत्नी डॉ. चौधरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। 

पारगढ़ा मंदिर के निकट यज्ञ स्थल से आरंभ हुई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु टेरपा, टोकीसूद के रास्ते दामोदर नदी तट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। यहां से कलश यात्रा पुनः उसी मार्ग से वापस यज्ञ स्थल पहुंच संपन्न हुई। यज्ञ स्थल पर कलशों को स्थापित किया गया। 

इस दौरान यज्ञ समिति ने बताया कि श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्टी प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 11 फरवरी से 17 फरवरी तक किया जाएगा। अयोध्या और काशी से पधारे कथावाचकों द्वारा प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करेंगे। जबकि रात्रि में अयोध्या से पहुंची रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन करेगी।

कलश यात्रा में यज्ञ समिति के संरक्षक गंगाधर महतो, महेंद्र महतो, मुंशी महतो, शिवदयाल महतो, शिवकुमार महतो, बालेश्वर महतो, अध्यक्ष बितन महतो, सचिव सरजू महतो, कोषाध्यक्ष अमृत महतो, सह कोषाध्यक्ष बलदेव महतो, पालु मुखिया पानो देवी, सुनीता देवी, अजय कुमार सिंह, उज्जवल कुमार, अशोक पाठक,  ब्रजेश सिंह, धनेश्वर महतो, अजय रवि, किशोर कुमार महतो, मुंशी महतो, राजू महतो, बालेश्वर महतो, महेंद्र महतो, सहदेव महतो, बिरजू महतो, अनुराग कुमार, कमलेश महतो, प्रयाग महतो, धर्मेंद्र कुमार, देवनारायण महतो, बंशी महतो, दिलीप महतो, राजेश महतो, अशोक ठाकुर, सुरेश ठाकुर, शिवकुमार महतो, सोहन महतो, रामलखन महतो, विनोद महतो, गोबिंद महतो, राजकुमार महतो गणेश महतो, फुलेंद्र महतो, बेला देवी ममता देवी, मुन्ती देवी, यशोदा देवी, शंकुंतला देवी, पूर्णिमा देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, वीना देवी, कांति देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!