रामगढ़: पुलिस ने रजरप्पा थाना क्षेत्र में बीते चार फरवरी को ज्वेलरी दुकान संचालक से हुई लूटपाट के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में केरेडारी, जिला हजारीबाग निवासी दीपक कुमार (21वर्ष), चरही थाना जिला हजारीबाग निवासीमो. स‌द्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटु उर्फ मास (30 वर्ष), ऐनुल अंसारी (27 वर्ष) और रजरप्पा जिला रामगढ़ निवासी मोईन अंसारी (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, आठ जोड़ा सोने की कान बाली, चार मंगलसूत्र और चार मोबाइल, अल्टो कार और दो मोटरसाइकिल जब्त किए गए हैं।

इस संबंध में रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि बीते चार फरवरी को बिहारी प्रसाद स्वर्णकार, पिता स्व. मथुरा प्रसाद स्वर्णकार रजरप्पा प्रत्येक दिन की भांति संध्या समय-06:00 बजे से 06:15 बजे के आस-पास अपने घर सुकरीगढ़ा जाने के क्रम में भेड़ा पुल के पास पहुंचे। इस दौरान पीछे से ओवरटेक करते हुए बुलेट पर सवार दो युवक ने उनको  हथियार का भय दिखाते हुये नगद करीब 70 हजार, सोने का अभुषण, मोबाईल, मोटरसाईकिल का चाभी लूट लिये और वापस गोला की तरफ भाग गये। इस संबंध में गोला थाना कांड सं0-18/26, दिनांक-04.02.2026, धारा-309 (4)/3 (5) बी०एन०एस० के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया।

मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में टीम ने रांची से दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसकी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक गोली, एक सोने की कान बाली, एक पल्सर मोटरसाईकिल, और घटना उपयोग किया गया बुलेट बरामद किया गया। वहीं अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर काण्ड में संलिप्त अग्रतर  मो. स‌द्दाम, ऐनुल अंसारी, मोईन अंसारी को गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही पर सात जोड़ा सोने की कान बाली, दो जोड़ा गले का चेन, चार मंगलसुत्र और एक ऑल्टो कार बरामद किया गया।

उक्त घटना का मुख्य सरगना मो. सद्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटु उर्फ मास है। सरगना समेत अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पूर्व में जेल जा चुके हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!