उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में गुरुवार को सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर संजय यादव, विद्यालय के निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, उप प्राचार्य चार्य अर्जुन कुमार साव, वरीय शिक्षिका सीमा श्रीवास्तव और राधिका कुमारी भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया।

सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम में कक्षा सातवीं से नौवीं तक के विद्यार्थी शामिल रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रथु उरांव ने कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला। जिसमें बच्चा चोरी, रोड सेफ्टी, साइबर फ्रॉड, पोस्को एक्ट और नैतिक शिक्षा को लेकर उन्होंने महत्वपूर्ण बातें साझा की। 

इस दौरान बच्चों को नियमों का अनुपालन करने और सजग रहने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया। 

By Admin

error: Content is protected !!