रामगढ़: नगर पालिका को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने गुरुवार को रामगढ़ महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर रामगढ़ महाविद्यालय में प्रस्तावित डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम (वज्रगृह) औ मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, भवन प्रमंडल रामगढ़ के अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस के क्रम में उपायुक्त ने महाविद्यालय परिसर में पेयजल, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से समयबद्ध रूप में पूर्ण करने तथा निर्वाचन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

By Admin

error: Content is protected !!